मुस्कुराते रहा कीजिये बेलौस,
यही तो ज़िंदगी है,
ख़ुशियों को दिया कीजिये जगह,
यही तो बंदगी है,
ख़ूबसूरत हैं वो लोग जो बनाते हैं
दुनिया को ख़ूबसूरत,
कौन पसंद करता है ऐसा मुक़ाम,
जिसके सामने गंदगी है.