एक अंधी गुफा थी और मैं
आगे बढ़ता गया,
महज़ एक भरोसे के सहारे
दूरियाँ तय करता गया,
मुहाना मिलेगा कहीं इस बात का
था एतबार मुझे,
कोई तो था कहीं पर जो रास्ते मेरे
रोशन करता गया.