आसमान दरअसल कहीं होता नहीं,
सिर्फ अंतरिक्ष होता है,
अहम और बदगुमानी के बीच अक्सर,
फासला कम ही होता है,
समंदर की गहराईयों में कुछ हासिल नहीं
सिवाय अंधेरों के!
गहरी सांसों के लिए पर्बत से उतर,
आना ज़मीन पर होता है.