विज्ञापन

अजीब दौर है ये, जहाँ हर शख़्स ने बस मफ़ाद की बात की।

Rajesh Sharma

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            अँधेरों ने भी बुझदिली की, भोर ने भी कोहरे की सौग़ात दी,
        
                                                    
                            
उगा सूरज तो उसने भी बस तपने-तपाने की ही बात की।

दुनियादारी के इस मकड़जाल ने कुछ ऐसा उलझाया हमें,
न तो दिन ने ढंग से जीने दिया, न नींद ने पूरी रात दी।

ख़्वाबों को गिरवी रखकर हक़ीक़त का सौदा कर बैठे,
क़िस्तें चुकाते-चुकाते उम्र ने भी ढल जाने की बात की।

फ़ुर्सत की तलाश में हम हर रोज़ घर से निकलते रहे,
शाम को लौटे तो मसरूफ़ियत ने फिर घात की बात की।

चेहरे पर मुख़ौटे ओढ़े लोग वजहें तलाशते फिरते रहे,
दौड़ती हुई भीड़ ने भी न कोई जज़्बात की बात की।

लम्हे कतरती रही ज़िंदगी उधारी के उलझे धागों में,
न ख़्वाहिशें मुकम्मल हुईं, न दिल ने हालात की बात की।

हम सुकून कि छाँव ढूँढते रहे खुदगर्ज़ों की तपती राहों में,
मगर अपनों की बेरुख़ी ने हरदम सदमात की बात की।

दिलों में नफ़रतें छिपी रहीं और ज़ुबाँ पर लगी रही चाशनी,
अजीब दौर है ये, जहाँ हर शख़्स ने बस मफ़ाद की बात की।

जब तक समझ में आया इस जिंदगी का दस्तूर 'अगस्त्य',
सब मौसम निकल चुके थे,और शाम ने ढलान की बात की।
-राजेश शर्मा 'अगस्त्य'
 
34 मिनट पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Dn Chaubey

7745 कविताएं

View Profile

Anil Pandey

572 कविताएं

View Profile

RATAN KUMAR

948 कविताएं

View Profile

Yunush khan

8292 कविताएं

View Profile

Dr fouzia

7034 कविताएं

View Profile

Suman Tripathi

15 कविताएं

View Profile