विज्ञापन

मुख़्तसर - सी ज़िंदगी  है

Rajesh

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            मुख़्तसर - सी ज़िंदगी  है ,
        
                                                    
                            
मुख़्तसर - सा ख़्वाब है।
मुख़्तसर - से हैं मेरे सवाल ,
और मुख़्तसर - सा जबाब है।

मुख़्तसर - से हैं सपने मेरे,
आँखों में सैलाब है।
मुख़्तसर -  सी चाहतें हैं
और डर बेहिसाब है ।

ख़ुद से ही मुलाक़ात मेरी,
ख़ुद से ही हिजाब है।
मुख़्तसर - सी ज़िंदगी है
मुख़्तसर - सा ख़्वाब है।
27 मिनट पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Ramesh Raj

49 कविताएं

View Profile

Dn Chaubey

7731 कविताएं

View Profile