जलाते रहो दिए से दिए तुम,
कभी तो मन का ये अँधेरा मिटेगा।
इरादे रखो मजबूत अपने,
राह से तुम्हारी हर पत्थर हटेगा।
डूबेगी नहीं कश्ती तुम्हारी,
यकीन रख, कोई तो तुम्हें किनारा मिलेगा।
कुछ घड़ियों की बात है,
कभी तो तुम्हें सवेरा मिलेगा।
जलाते रहो दिए से दिए तुम,
कभी तो मन का ये अँधेरा मिटेगा।