"मेरी मन की आवाज.."
शीर्षक-- दर्द.
मौत भी सवाल छोड़ जाती है,
कौन बताए सच्चाई?
एक बड़ा सवाल छोड़ जाती है!
अपनों की राहें हो जाती हैं मुश्किल,
बस सवालों में ज़िन्दगी उलझा जाती है!
हर अच्छे को बुरा,
और बुरे को अच्छा...
मौत बेमतलब के सवालों का
जवाब दे जाती है!
कुछ नासमझों से सवाल है मेरा,
मौत सच है, तुम्हें भी आएगी -
बिन बताए दर्द दे जाती है!
मौत भी सवाल छोड़ जाती है,
कौन बताए सच्चाई?
एक बड़ा सवाल छोड़ जाती है!
_____