जिंदा तो हम थे, मगर अपनों ने हमें मुर्दा समझ लिया,
हमारे दर्द को उन्होंने कभी अपना दर्द नहीं समझा।
गुहार लगाएँ भी तो आखिर किससे लगाएँ,
जिन्हें अपना समझा, उन्हे को अपनी तकलीफ कैसे बताएँ?
हमने तो हर रिश्ते को दिल से निभाया था,
हर अपने को अपना मानकर गले लगाया था।
मगर जब हमें अपनों की जरूरत पड़ी,
तो उन्हीं अपनों ने हमसे दूरियाँ बना लीं।
जिनके लिए हम हर वक्त खड़े रहे,
वही मुश्किल घड़ी में हमें अकेला छोड़ गए।
न किसी से शिकायत है, न किसी से गिला है,
बस इस बात का दर्द है कि अपनों से ही यह सिला मिला है।
अब खामोश हैं तो इसे हमारी हार मत समझना,
हम जिंदा हैं, हमारे आत्मसम्मान को लाचार मत समझना।
क्योंकि वक्त बदलता है, हालात बदलते हैं,
कभी-कभी वक्त के साथ अपनों के चेहरे भी बदलते हैं।
हमने तो रिश्ते दिल से निभाए थे,
मगर कुछ अपनों ने रिश्तों के मायने ही बदल दिए थे।
जिंदा तो हम थे, मगर अपनों ने हमें मुर्दा समझ लिया,
हमारे दर्द को उन्होंने कभी अपना दर्द नहीं समझा।