मेरे हर एक सवाल का
तुमने मौन ही जवाब चुना,
शायद शब्दों से बड़ा
तुमने खामोशी का सैलाब चुना।
हम ढूंढते रहे वजह
तुम्हारी इस बेरुखी की,
और तुमने चुप रहकर ही
रिश्तों का नया हिसाब चुना।
मैं जानता हूं
वह मुझसे दूर क्यूं रहती है
शायद,
मेरे चेहरे की बनाबट ही कुछ ऐसी है।
-राजीव भारद्वाज