विज्ञापन

जब मोहब्बत शब्द से ही नफ़रत हो जाएगी!

रंजीत कुमार अर्णव

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            आजकल लोग मोहब्बत के नाम पर ।
        
                                                    
                            
अपनी हवस पूरी करते हैं........!
सच्ची मोहब्बत को बदनाम करके...?
इश्क़ को रुसवा करते हैं।

मोहब्बत तो पवित्र थी कभी...?
अब सौदेबाज़ी हो गई है...!
दिल की जगह जिस्म की चाहत ।
अब मोहब्बत की बंदगी हो गई है।

वो कहते हैं जान, मैं सिर्फ तेरा हूँ।
बस एक रात की बात है...?
सुबह होते ही दिल बदल जाते हैं।
यही तो उनकी कहानी है।

पहले मीठी-मीठी बातें करेंगे ।
झूठी कसमें, झूठे वादे करेंगे।
जिस्म मिलते ही नज़रें फेर लेंगे।
फिर किसी और की तलाश करेंगे।

सच्चा आशिक़ तो इज़्ज़त करता है।
वो नज़रें भी झुका के चलता है।
वो हाथ पकड़ने से पहले....?
दिल से रिश्ता जोड़ता है।

वो जानता है मोहब्बत इबादत है।
ये कोई खेल-तमाशा नहीं.....?
जिसको चाहा दिल से चाहा...।
ये कोई टाईम पास नहीं।

पर ये नक़ली आशिक़ क्या जानें,
वफ़ा किसे कहते हैं।
इनको तो बस जिस्म चाहिए।

इनके लिए मोहब्बत का मतलब।
बस चंद रातों की कहानी है।
दिल टूटे, रूह टूटे.......?
इनको कोई परेशानी नहीं है।

इन्हीं की वजह से आज कल.....?
सच्चे दिल वाले डरने लगे हैं।
लड़की हो या लड़का....?
सब मोहब्बत से डरने लगे हैं।

अब कोई किसी पर भरोसा नहीं करता।
सबको धोखा ही नज़र आता है यहां.?
क्योंकि एक बेवफ़ा की वजह से.....?
सच्चा भी बेवफ़ा नज़र आता है।

अरे !मोहब्बत को बदनाम मत करो।
ये तो ख़ुदा की इबादत है.....!
जिस्म तो मिट्टी में मिल जाएगा।
रूह की ही तो मोहब्बत है।

मोहब्बत वो नहीं जो जिस्म माँगे..?
मोहब्बत वो है जो दुआ माँगे..?
जो मुश्किल में साथ खड़ा रहे..?
जो हर हाल में वफ़ा माँगे।

जो सच्चा प्यार करता है ?
वो कभी बदनाम नहीं करता।
वो टूट भी जाए तो भी....?
अपनी जान की दुआ करता है।

वो कहता है तू खुश रहे..?
चाहे किसी और के साथ रहे !
मेरी मोहब्बत तो पाक है..?
तेरी खुशी में ही मेरी खुशी रहे।

इसलिए ऐ दुनिया वालों....?
मोहब्बत को हवस मत बनाओ !
सच्चे इश्क़ की क़द्र करो..?
इसे बाज़ार मत बनाओ।

वरना एक दिन ऐसा आएगा......?
जब मोहब्बत शब्द से ही नफ़रत हो जाएगी!
सच्चे दिल भी पत्थर हो जाएँगे !
और दुनिया से वफ़ा ही उठ जाएगी।
-अर्णव
39 मिनट पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Dn Chaubey

7747 कविताएं

View Profile

Anil Pandey

572 कविताएं

View Profile

RATAN KUMAR

948 कविताएं

View Profile

Yunush khan

8293 कविताएं

View Profile

Dr fouzia

7036 कविताएं

View Profile