जो सच्ची मोहब्बत करता है।
उसको मोहब्बत मिलती नहीं ।
जिसको मिल जाती है वफ़ा।
उसको वफ़ा की कदर नहीं।
वो चाहती है फरेब की चाशनी।
वो चाहती है झूठा वादा.....?
जो उसके जिस्म का तलबगार हो।
बस उसी को समझती है वो ज़्यादा।
इश्क़ उसके लिए एक खेल है।
दिल उसके लिए खिलौना है ।
जो रूह से खेल जाए उसकी।
वही उसके दिल का है, सोना ।
सच्चा आशिक़ तो चुप रहता है।
अपने अश्क़ों को पी लेता है।
दुनिया के सामने हँस देता है।
तन्हाई में चुपके से रो लेता है।
उसको नहीं चाहिए जिस्म की हवस ।
उसको नहीं चाहिए कोई सौदा...?
उसको तो चाहिए एक हमसफ़र ।
जो समझे उसके दर्द का वादा।
वो दुआओं में माँगता है उसको ।
वो सजदों में याद करता है.....?
जिसके लिए वो फना हो गया ।
वो किसी और पर फ़िदा हो जाती है।
ये कैसी रुसवाई है यारो......?
ये कैसी बेवफ़ाई है.......?
जो वफ़ादार है इस ज़माने में ।
उसी को तन्हाई मिली जाती है।
मोहब्बत में जो सच्चा निकला ।
उसी को सज़ा मिली जाती है।
झूठे को आग़ोश में जन्नत ।
सच्चे को बस जुदाई मिली है।
न वो समझ पाई मेरे जज़्बात को ।
न वो जान पाई मेरी वफ़ा को.....?
मैं तो इश्क़ में मिट गया....उसी की..?
और वो समझी ही नहीं मेरी अदा को ।
अब तो बस यही दुआ है मेरी.....?
ख़ुदा करे वो खुश रहे.....?
जिसे मैंने टूट कर चाहा था ।
वो किसी और की बाहों में खुश रहे।
क्योंकि इस ज़माने की यही रीत है।
सच्चे दिल को चोट मिलती है।
बेवफ़ा को चाहत की दौलत।
-अर्णव.......