अपने आप को महत्व दो, तुम ही सर्वश्रेष्ठ हो ।
दुनिया क्या कहेगी, ये सोचना छोड़ दो।
अपने आप को मानो, अपने आप को जानो ।
तुम में ही छिपी है, तुम्हारी सबसे बड़ी ताकत।
दुनिया वालों को न समझो, अपने दिल की सुनो।
जो खुद से प्यार करे, दुनिया उसकी सुनती है।
न दुनिया की सुनो, न किसी से डरो।
अपने सपनों के लिए, खुद ही लड़ो।
लोग तो कहेंगे, उनका काम है कहना ।
तुम बस अपनी मंज़िल पर, डटे रहना।
तुम ही हो अपनी ताकत, तुम ही हो अपनी शान ।
खुद को पहचान लो, तुम ही हो महान।
तुम महान हो, ये मान लो.....?
खुद को छोटा मत समझो।
जो खुद को महत्व दे, वही आगे बढ़ता है।
हार मत मानना, रुकना नहीं है।
खुद को महत्व दे कर, बस चलते रहना है।
-अर्णव.....?