एहसास होता है, कि मैं उसको बता दूँ,?
दिल कहता है रुक जाओ, मैं रुक जाता हूँ ।
फिर मैं तड़प के रह जाता हूँ।
उसकी एक हँसी पर मैं दिन गुज़ार देता हूँ।
उसकी एक झलक पर मैं सब कुछ वार देता हूँ।
वो सामने आए तो लब सिल जाते हैं मेरे?
मैं खामोश रहकर भी बहुत कुछ कह जाता हूँ।
लोग कहते हैं प्यार में हिम्मत है होंनी चाहिए ?
पर मेरा दिल हर बार हार जाता है।
कहने को तो बहुत कुछ है दिल में मेरे?
पर ज़ुबान तक आते-आते ठहर जाता है।
काश वो समझ जाए मेरी खामोशी को।
काश वो पढ़ ले मेरी आँखों की बात को?
मैं कह नहीं पाता, वो समझ नहीं पाती?
बस इसी कशमकश में रात गुज़र जाती हैं।
फिर दिल के कहने पर रुक जाता हूँ।
और रात भर उसकी याद में...?
बस तड़प के रह जाता हूँ।
-अर्णव.......