विज्ञापन

सफलता का सूत्र — तमीज़

Rajani Shakyawar

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            सफलता का सूत्र — तमीज़
        
                                                    
                            

सफलता का एक ऐसा सूत्र है,
जिसकी चर्चा कहीं नहीं होती,
न किसी स्कूल में सिखाया जाता है,
न किसी संस्था में इसकी कक्षा होती।

मैं सफलता के सूत्र में
तमीज़ को सबसे ऊपर मानती हूँ,
क्योंकि हुनर आपको आगे बढ़ा सकता है,
मगर तमीज़ लोगों को आपके साथ बनाए रखती है।

आप कितने भी कामयाब क्यों न हों,
अगर बात करने का सलीका नहीं,
तो आपकी कामयाबी अधूरी है।

जो आपके साथ काम करते हैं,
अगर आप उन्हें सम्मान नहीं दे सकते,
उनसे ठीक से बात नहीं कर सकते,
तो भला वे क्यों चाहेंगे
कि वे आपके साथ काम करें?

याद रखिए—
पद बड़ा होने से इंसान बड़ा नहीं होता,
व्यवहार बड़ा होने से इंसान बड़ा होता है।

काबिलियत आपको सफलता दिला सकती है,
लेकिन तमीज़ उस सफलता को
लंबे समय तक टिकाए रखती है।

इसलिए सफलता के पीछे भागने से पहले
अपने व्यवहार को बेहतर बनाइए,
क्योंकि जिंदगी में
हुनर से लोग प्रभावित होते हैं,
और तमीज़ से लोग जुड़ते हैं।
— रजनी
एक महीने पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Manju Sharma

3561 कविताएं

View Profile