राजकुमार के साथ राजमाता भी
शादी से पहले हर लड़की सोचती है,
कोई राजकुमार आएगा,
हाथ थामकर अपना बनाएगा,
और सपनों की दुनिया में ले जाएगा।
लेकिन बहन,
तुझे ये कहाँ पता होता है—
उस राज्य में एक राजमाता भी रहती हैं,
जिनसे पूछे बिना
राजकुमार तो छोड़,
महाराज भी पानी नहीं पीते!
फिर धीरे-धीरे समझ आता है,
ये कहानी सिर्फ़ राजकुमार की नहीं,
पूरे राजदरबार की है—
जहाँ शादी दो लोगों की होती है,
पर फैसले लेने का अधिकार
कभी-कभी किसी तीसरे के पास होता है।
— रजनी