विज्ञापन

मेरा संघर्ष, मेरी पहचान

Rajani Shakyawar

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            मेरा संघर्ष, मेरी पहचान
        
                                                    
                            

मैं अपने चरित्र पर
इसलिए गर्व करती हूँ,
क्योंकि ज़िंदगी में बहुत कुछ सहकर भी
खुद को गलत रास्ते पर
नहीं जाने दिया मैंने।

समय ने मुझे
बार-बार तोड़ा,
लोगों ने मुझे
कमज़ोर समझा,
लेकिन मैंने हर बार
खुद को पहले से
और मज़बूत बनाया।

आज मैं अकेली खड़ी हूँ,
मगर अपने फैसलों के साथ,
अपने आत्मसम्मान के साथ
सीना तानकर खड़ी हूँ।

मेरे अपने ही
साँप-बिच्छुओं के समान हैं,
इनसे दूर रहना ही बेहतर है,
क्योंकि कुछ ज़ख़्म
दुश्मन नहीं,
अपने ही दे जाते हैं।

अब दोबारा मरना नहीं मुझे,
न किसी के सामने झुकना है,
न किसी को अपनी कीमत
साबित करनी है।

जिसने मुझे तोड़ा,
उसका शुक्रिया—
उसी ने मुझे
खुद से मिलाया है।

अब मेरी ख़ामोशी कमजोरी नहीं,
मेरी ताक़त है,
और मेरा संघर्ष ही
मेरी पहचान है।

— रजनी
17 घंटे पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

dinesh chauhan

3544 कविताएं

View Profile

Manoj Kumar

420 कविताएं

View Profile