कमल का हुनर
कीचड़ में रहना
कमल की मजबूरी हो सकती है,
पर कीचड़ से बेदाग रहना
उसका हुनर है।
हालात कैसे भी हों,
अपनी पहचान न खोना,
गंदगी के बीच रहकर भी
खुद को निर्मल रखना
यही तो कमल का हुनर है।
-रजनी