हर कठिनाई एक अवसर है
हर कठिनाई तुम्हें तोड़ने नहीं,
बल्कि जोड़ने आती है,
तुम्हारे बिखरे हुए हिस्सों को
फिर से समेटने आती है।
वो तुम्हारी कमियों को
देखने का मौका लेकर आती है,
जहाँ तुम कमजोर हो,
वहाँ सुधार का अवसर देती है।
हर मुश्किल तुम्हारा ध्यान
और गहरा करने आती है,
तुम्हें बाहर की दुनिया से हटाकर
अपने भीतर देखना सिखाती है।
इसलिए कठिनाइयों से मत घबराना,
उन्हें अपना शिक्षक समझना,
क्योंकि हर ठोकर के पीछे
खुद को बेहतर बनाने का
एक अवसर छिपा होता है।
जो तुम्हें तोड़ता हुआ दिखता है,
वही कभी-कभी तुम्हें
तुमसे मिलाने आता है।
- रजनी