ख़ुद को ख़ाक मत कर देना इस ज़माने के लिये
राहें और भी मिल जायेंगी ख़ुद को पाने के लिये
उनसे रिश्ता निभा ना सके हम कोई बात नहीं
रिश्ते और भी मिल ही जायेंगे निभाने के लिये
दिल की धड़कनो से मेरे पहले से रिश्ते नहीं रहे
दिल ने कुछ राज़ छुपा रखें हैं ना बताने के लिये
कामयाबी क़दम चूमती है तो रोना क्यूँ आता है
साथी भी रोते हैं साथ साथ साथ निभाने के लिये
मेरी क़ब्र को चाँद पर ही बनाना है तुम्हें रईस जी
चाँद ज़मीन पे उतर आयेगा रस्म निभाने के लिये