ये घर मेरा ही नहीं तेरा भी होगा
मेरे घर में फूलोँ का बसेरा होगा
सूरज थक जाएगा तो शाम होगी
चाँद थक जाएगा तो सवेरा होगा
दिन और रात का फ़रक़ कैसे होगा
जब दिन में तूफ़ाँ का अँधेरा होगा
साँप किसे देखके बिल में घुस गया
वो नेवला नहीं तो कोई सपेरा होगा
तुम तो जीते जीते ही मर गए रईस
किसी परी ने जलवा बिखेरा होगा