मै लिखूं तुम मेरे शब्द बन जाओ...
मै सोचूँ तुम मेरे विचार हो जाओ!!
मै गाऊं तुम मेरे गीत बन जाओ...
मै संगीत लिखूँ तुम उसकी धुन बन जाओ!!
मै बोलूं तुम मेरे आवाज बन जाओ...
मै जपूं तुम ऐसा नाम बन जाओ!!
मै सोचूँ तुम मेरे पास आ जाओ...
मै सफ़र हूं तो तुम मेरी मंजिल बन जाओ!!
मै देखूं तुम्हारा दीदार हो जाए...
मै सपने देखूं तुम हकीकत हो जाओ!!
मै तुम्हे अपना कहूं तुम मेरे हो जाओ...
मै तुम्हे पुकारूं तुम मेरे पास आ जाओ!!
मै तुम्हे मांगू तुम मुझे मिल जाओ...
मै तुम्हे याद करूं तुम मेरे यादों में खो जाओ!!
मै डूबूं भी तो तुम दरिया बन जाओ...
मै पापी बन जाऊं यदि तुम गंगा बन जाओ!!
बस तुम मेरे हो जाओ!!