विज्ञापन

बुरी स्मृतियों का जाना होगा

Rahul Shrivastava

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            मेरी क्या गलती
        
                                                    
                            
कि मुझे प्यार पहले हो गया?

ना प्यार हासिल हो सका
ना नौकरी का अतापता

हां, खुमार,
हरदम रहता...

कच्चा सा
शायर हो गया हूं

सच्चा सा
कायर बन गया हूं

खुशबू ने,
गजब की चपत लगाई

हुज़ूर ने,
खैरात में दोस्ती बांटी

गम कहीं,
माथे में, जमा इस वक़्त...

बैठे रहो,
गीली आंखें...
देखके जाना भाई!

तन्हाई... प्यास को बुलावा दे

चिंताओं... की उधेड़बुन में उलझे रहें

यही
ज़िंदगी है मेरी...

फूटी झिर
हल्की हल्की 🙂

कीचड़ में ही
कमल बनना पड़ेगा!

चीज़ें, वैसी की वैसी रहें...
मुझे खिलना होगा

मुस्कुराना होगा

शब्दखर्च बचाना होगा

तभी कोई तराना बनेगा...

चैन, सहर का सिरहाना रहेगा

सरस्वती मां का आना होगा 

बुरी स्मृतियों का जाना होगा
-राहुल

.
एक घंटा पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Praveen Pratap

25 कविताएं

View Profile

Kavita Singh

10 कविताएं

View Profile

Kamla Singh

25 कविताएं

View Profile

Ramjeet pal

2377 कविताएं

View Profile

RAMANUJ PATHAK

207 कविताएं

View Profile