विज्ञापन

और तुम आसान समझते हो 'रघुनंदन' होना॥

RAGHUNANDAN KUMAR

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            तुम आसान समझते हो मेरे जैसा होना?
        
                                                    
                            

पैसों की तंगी में भूखे पेट सोना,
और जीवन के संघर्ष में बचपन को खोना।
अपनी खामियों पर दूसरों के तानों को ढोना,
और तनहाईयों की घुटन में छुप-छुप कर रोना,
काल के गाल में अपनों का जाना,
और बुरे वक्त में ममता की छांव न पाना।
प्रेम में विफलता का दाग लिए जीना,
और हर बार मिले धोखे का दर्द लिए सीना।
पैसे पाकर भी अपनेपन की कमी खलना,
और मजबुरी में गैरों की कड़वी बातें सहना,
फैशन के दौर में सादगी को चुनना,
और मस्ती की उम्र में परिवार की सुनना।
सब कुछ खोकर 'सब कुछ ठीक' कहना,
उस शख्स की शख्सियत का क्या ही कहना।
आदत हो हर वक्त तनाव लिए रहना,
तो मुश्किल है इंसान का शौक़ीन रहना।
अपनी पीड़ा को जीने का हथियार बना लेना,
और तुम आसान समझते हो 'रघुनंदन' होना॥
25 मिनट पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Dn Chaubey

7671 कविताएं

View Profile