भरी सभा में हुआ चीर-हरण,
पात्र बनी है प्रिय सखी द्रौपदी।
खींचे केश, बही धारा नीर-नयन,
कोस रही है अपनों की बेबसी।
मौन रहे सभासद ज्ञानी-ध्यानी,
अबला की इस करुण पुकार पर।
सत्य को दी शरण, हारे अभिमानी,
ऋण चुकाया कृष्ण ने लाज बचाकर।
क्या समझेंगे हम तेरी लीला को?
फंसे हुए लोभ-कर्म के कीचड़ में।
थामे रखना मेरी जीवन नैया को,
बह न जाऊँ अभिमान की अकड़ में।
- राधेश्याम खटीक