विज्ञापन

'स्पीक इन इंग्लिश'

Rachna Raizada

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            आज फिर सुना अभिभावक से,
        
                                                    
                            
मैडम , सदा कहता हूँ इससे-
'स्पीक इन इंग्लिश'
घर पर भी शुरू कर दो बेटा!
'स्पीक इन इंग्लिश'
यह मेरी बात क्यों नहीं सुनता है ?
यह अभी भी हिंदी में बात करता है।
अनेक अंग्रेजी किताबें लाकर दीं,
क्यों हिंदी बोलना सरल समझता है?
'स्पीक इन इंग्लिश'
यह नारा हिंदुस्तान के हर शिक्षण संस्थान में सुनते हैं।
'जो हिंदी में बात करते हैं उन्हें बेहतर नहीं समझते हैं ।'
हिंदी को अपने ही देश में सही स्थान और महत्त्व कब मिलेगा ?
हिंदुस्तान में हिंदी को अंग्रेजी से पहले मान कब मिलेगा?
2 वर्ष पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Aditya Mishra

1 कविता

View Profile