विज्ञापन

गुलाब के साथ ही

Rachna Raizada

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            गुलाब के साथ ही
        
                                                    
                            
एक नन्हा जंगली फूल भी आबाद है।

तवज्जों नहीं मिलती कहीं किसी से,
फिर भी कैसा बेफ़िक्र सा आज़ाद है।

गुलाब तो अपने में खुद ही गुलाब है,
उसके अपने मिज़ाज और अंदाज़ हैं।

नज़र डालोगे नन्हे जंगली फूल पर तो
पाओगे उसको हँसता चेहरा जहाँ पर,
तबीयत उसकी भी खुश मिज़ाज है।

उसका अस्तित्व है तो सबसे अलग
लेकिन अपने में वह भी लाजवाब है।

गुलाब के साथ ही
एक नन्हा जंगली फूल भी आबाद है।
2 वर्ष पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Ankit Kumar

10489 कविताएं

View Profile