कहते हैं ' दिन बदल जाएँगे' ।
वे अवश्य संभव हैं ,जब हम सब जाग जाएँगे।
सचेत रहें वरना समझ लें,
किसके दिन बदल जाएँगे, कौन हाथ मलते रह जाएँगे ।
वक्त नहीं गंवाओ अब उठो जाग जाओ अब,
सभी ताक लगाए हैं, सभी ने सपने दिखाए हैं,
दिन अवश्य बदल जाएँगे,
जब हम अपनी समझ दिखलाएँगे।
वरना वोट तुम्हारा छलावा बनकर ,
उन सब का भला कराएँगे ।
देखो लेना ना कुछ भी दिल पर,
अच्छे दिन के सपने तो सभी दिखलाएँगे।
दिन अवश्य बदल जाएँगे,
जब हम कीमत अपनी जान जाएँगे।