एक दुनिया है, एक है संसार
पर सबके रस्ते अलग हैं
सबका अलग है किरदार
एक राजा अपने राज्य का करता है विस्तार
कोई फकीर पथ में खड़ा होकर,
सबका करता है इंतज़ार
कोई व्यवसायी बढ़ता है अपना कारोबार
इसके सिवा उसके लिए हर कुछ है बेकार
अगर कोई मजदूर है तो करता है कड़ी मेहनत
काम ही उसके लिए रब है , काम है उसके लिए इबादत
कोई कवि है तो लिखता है वो कविता
कभी अयोध्या दशरथ लिखे, कभी लिखे राम सीता
हीरो हर किरदार में खुद को रखता फिट
सबका वो मनोरंजन करता, फिल्म बनाता हिट
झूठी इस दुनिया में, झूठे सबके इरादें
लाख सब सच्च बोलने के करते हैं वादें
वो जो खुद को कहता है चौकीदार
हम आप उसके दुश्मन हैं, चोर है उसका यार
सबका राग एक है, सब बजाते हैं अपने अपने ढोल
सबके लिए जीवन है अनमोल
इस बात को बहुत कम लोग जानते हैं कि, वो
अपने घर से आता है रो कर
आकर रंग मंच पर सबको हंसता है जोकर
-रविन्द्र अमन