विज्ञापन

जिंदा रहना यहां आसान नहीं

Rabindra Aman

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            तू करने चला किसी का भला
        
                                                    
                            
कहीं तू हो जाए ना खुदसे बेखबर

तू दिलाने चला घर किसी के लिए
देख तू ना हो जाए घर से बेघर

यहां किसी का काम जैसे तैसे चल जाएगा
मेरे भाई तू कुएं में मत उतर

यहां कोई किसी से कम नहीं
तू नया हैं तुझको लगता है डर

आने जाने वालों को तू बहुत देखता हैं
अपनी मंज़िल तू देख, देख अपनी डगर

कोई जीने की दुआ मांगता है
मौत आई नहीं किसीको पीके ज़हर

अगर फूल तुझको यहां ना मिला
काटों में रहकर तू करले गुज़र

जिंदा रहना यहां आसान नहीं
जीने वाले रखते है जीने का हुनर

बहुत ठोकर लगी, पर ना टूटा अमन
रोना आता नहीं दिल हुआ है पत्थर
-रविन्द्र अमन
3 महीने पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all