विज्ञापन

जीना सीख लिया हमने सब से दूर रहकर

Rabindra Aman

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            कोई ले क्यों हमारी खबर ,
        
                                                    
                            
इसीलिए जीना सीख लिया हमने सब से दूर रहकर

ना बल है, ना बुद्धि है, ना ही है कोई दौलत
आखिर हमको कोई क्यों पूछे ,
कुछ नहीं है अपनी खासियत

उम्र भर हमको मिला ना किसी का साथ
हमने बहुत चाहा था थामना,
पर मिला ना किसी का हाथ

देखकर लोगों की भीड़, देखकर लोगों की महफिल
दुख बहुत होता है, बैठ जाता है मेरा दिल

वैसे उम्मीद बाकी है,
खोलकर रखता हूं दिल का झरोखा
कब कहीं से आ जाए , हसीं हवा का कोई झोंका

जाने कितने रंग चढ़े उतरे इस जमाने में
उम्र गुजर दी हमने खाने में, कमाने में

हमने भी चाहा था , कुछ पल के लिए हमे मिले फ़ुर्सत
लोग क्या क्या करते है, खेल तमाशा , मौज मस्ती
दिल लेते हैं, दिल देते हैं, करते हैं मोहब्बत

किस कदर लूट गया इस दुनिया में एक दीवाना
इस भरी दुनिया में तन्हा रहा ,
रहा गर्दिश में उसका जमाना
-रविन्द्र अमन
35 मिनट पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Ankit Kumar

11217 कविताएं

View Profile