आपको देखकर मैं मुस्कुराता हूं तो
इसमें क्या बुराई है
आपको देखकर मैंआपना दर्द भुलाता हूं तो
इसमें क्या बुराई है
आपसे कुछ मांगा नहीं , नहीं किया आपको परेशान
मुझ जैसे कितनों को लूटा है अपने,
बनकर मासूम नादान
आपको यादकर मैं मीठी नींद सो जाता हूं तो
इसमें क्या बुराई है
इस दुनिया के बाजार में बस पैसे का है मोल
यहां बिन पैसा कहां कुछ मिलता है,
हर चीज का है मोल
मैं आपसे कुछ मुफ्त में पाता हूं तो
इसमें क्या बुराई है
आपके हंसी चेहरे को देखकर याद आवे कोई गजल
बड़ी कातिल है आपकी बिंदिया लाली,
आपकी आंखों का काजल
मै आपको देखकर कुछ लिख पाता हूं तो
इसमें क्या बुराई है
मै क्यों किसी का बुरा करूं, मै हूं अच्छा इंसान
अगर कभी जरूरत पड़े तो हमसे मांग लेना हमारी जान
किसी का कुछ अच्छा हो सके
इसके लिए मैं अपना दिल जलाता हूं तो
इसमें क्या बुराई है
माना दिल जलाना बुरी बात है
पर मै अकेले नहीं हूं, आपका जो साथ है
मैं किसी पर अपना विश्वास जताता हूं तो
इसमें क्या बुराई है
यहां सब जीना चाहता है, कौन चाहता है मरना
यह मोहब्बत ही ऐसी चीज है,
जहां पड़ता है हर हद से गुजरना
मैं जीते जी मर जाता हूं तो
इसमें क्या बुराई है
-रविन्द्र अमन