विज्ञापन

बहुत दूर है ठिकाना

PUSHPA PANDEY

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            बहुत दूर है ठिकाना ...
        
                                                    
                            
दूर कहीं रोशनी में
कोई डुबकी लगा गया
झिलमिलाते जुगनू की तरह
ऐसा रोशनदान ने कहा
राह तकते रहे घड़ी की तरह
वो जलजला सा आया गया
पर्वतमाला की चोटियों पर
एक उम्मीद का दिया जला गया
ऐसा ढलती हुयी सांझ ने कहा
राह तकते रहे चातक की तरह
बूंद- बूंद नीर झर- झर बह गया
भीगे वन ,फूल ,पात, खर- पतवार
ऐसा पीहू - पीहू पपीहे ने कहा
राह तकते रहे बूंदों की लड़ियों की तरह
बहुत दूर है ठिकाना ऐसा मेघ ने कहा
पहुंच भी गये तो एक दिन
बरस जाएंगे बरसात बन सावन की तरह
या बरस जाएंगे पूस में शबनम की तरह
Pushpa Pandey


हमें विश्वास है कि हमारे पाठक स्वरचित रचनाएं ही इस कॉलम के तहत प्रकाशित होने के लिए भेजते हैं। हमारे इस सम्मानित पाठक का भी दावा है कि यह रचना स्वरचित है। 

आपकी रचनात्मकता को अमर उजाला काव्य देगा नया मुक़ाम, रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
7 वर्ष पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Vijay BindaasRaja

192 कविताएं

View Profile

Updesh Kumar

12711 कविताएं

View Profile

Ankit Kumar

10438 कविताएं

View Profile