काली स्याही =
दीवार पर या
लकड़ी के बड़े तख्ते को पोता
काली स्याही से
और वह श्यामपट्ट बन गया
शून्य से ब्रह्मांड
नैतिकता अनुशासन
जीव जगत मानव जीवन
न जाने कितना लिखा गया
छोटी सी तख्ती
काली स्याही से पुती
जिस पर चमकते अक्षर मोती जैसे
श्यामपट्ट हो या तख्ती
कितने महत्वपूर्ण होते
शिक्षा देने वालों को
और शिक्षा शिक्षार्थियों को
हजारों पन्ने भर जाते
काली स्याही से
हाथों में कभी पेन कहाँ था
बस बांस की कलम सहारा थी
कितनी खुशनसीब थे
वे लोग जिन्हें
कद्र थी काली स्याही की
जो माँ शारदे की कृपा थी
बसंत पंचमी को पूजते
कागज कलम दवात
मांगते माँ शारदे से
झुक -झुक वरदान
गुस्से में कलम का फेंकना
या काली स्याही उड़ेलना
किसी के ऊपर
माँ शारदे का है अपमान
या संकेत इस बात का
कि विचारों से हीन हो
या नहीं कर सकते बहस
स्याही फेंकने से बेहतर लिखना था।