विज्ञापन

सिंदूर शक्ति है,

Puja Kalita

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            सिंदूर शक्ति है, एक स्त्री का व्यक्तित्व
        
                                                    
                            
हर कार्य में दे असीम शक्ति की पहचान
व्याह्य कोमल प्रवृत्ति लिए वो
अंतकरण में करती शक्ति का ध्यान ।
अनेकों नाम, विविध अवतार उसके
देश की गौरव, घर की लक्ष्मी
समस्त मानव जाति अधीन है जिसके
ना ऐश्वर्या, ना धन सम्पति की इच्छा
ममतामयी नारी , जो देती मुक्तहृदय सबको
अल्प प्रेम और सम्मान की उसको चाह ।
हंसकर सबको अपनाया, आचल का दूध है पिलाया
माँ काली के लाल नेत्रों सा बल उसमें
मोहिनी सा सबको मोह लेने की माया ।
बढ़ने दो नारी को आकाश की ओर
स्वर्ग का फल प्राप्त होगा सबको
करोगे जो उसका अपमान, अनादर
नरक का द्वार सामने दिखेगा तुमकों ।
2 महीने पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all