विज्ञापन

सार्थक विचार बन मन तरंग

Professor Ravindra Pratap Singh

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            सार्थक विचार बन मन तरंग ,
        
                                                    
                            
उच्छल तरंग व्यापक उमंग।
उन्मुक्त समय बहता रहता ,
कुछ बिम्ब मात्र कुछ ठोस यत्न।
जीवन ढलता दिन ,मास , वर्ष ,
होता रहता क्रमिक विकास।
उज्जवल विचार से मन तरंग ,
उच्छल तरंग व्यापक उमंग।
अनुसरण बहुत करना पड़ता ,
कुछ बीत गए सिद्धांत जीर्ण ,
कुछ बंधन संस्कृति ला देती ,
कुछ दिखते बोझिल जीर्ण शीर्ण।
उन्मुक्त समय बहता रहता ,
कुछ बिम्ब मात्र कुछ ठोस यत्न।
2 महीने पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Manju Sharma

3561 कविताएं

View Profile