घर में टीवी पर
खबर आती है
सरहद पर तनाव है
धर्मों में बहुत ही घाव है
और इस बीच खबर आती है
देश में चुनाव है
हाथ में फोन पर
खबर आती है
छात्र और नेताओं में
परीक्षा की शुचिता का विवाद है
ये नेताओं और कार्यकर्ताओं
की बवासीर का मवाद है
सड़कों पर घंटों से जाम है
ये मंत्री की रैली का अंजाम है
सड़कों पर जो उत्पात है
आकाओं के आदेशों का उत्पाद है...
-प्रिया वर्मा प्रिया