विज्ञापन

खामोशी से बड़ी कोई आवाज नहीं होती...!

Priya Mawase

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            एक अजीब सी खामोशी थी हमारे बीच
        
                                                    
                            
लेकिन इस खामोशी की कोई आवाज नहीं थी..

उसने जाते हुए कुछ नहीं कहा
लेकिन फिर भी हमारे बीच की खामोशी में एक बात हुई
उसने कहा सब संभाल लेना और मैंने हां कह दिया
और फिर उसके चले जाने के बाद
मैंने उस दरवाजे को बहुत देर तक देखा
और महसूस किया कि झूठ कहते हैं लोग
की खामोशी की कोई आवाज नहीं होती
ये वही लोग होते हैं जिन्हें खामोशी को समझने का हुनर नहीं होता

क्योंकि जो लोग खामोशी को समझते हैं उनकी नजरों में
खामोशी से बड़ी कोई आवाज नहीं होती...!
22 मिनट पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all