उनके शख्सियत में है गहराइयाँ, और
जीवन में है लड़ाईयां भी ।
माना सबको बुरे नज़र आते हैं वो, पर
उनमें है अच्छाईयां भी ।
माना गुस्से में आ कर वो हर- एक पर,
अपना रौब दिखाते हैं
पर किसी एक पर भी आंच आने से पहले,
वो खुद ही सामने खड़े हो जाते हैं ।
काम का इतना Burden रहता है सर पर, कि
कभी कभी जैसे बहुत ही ज्यादा चिड़ जातें हैं,
पर सच में थोड़ी राहत मिल जाती है, जब
गुस्से के बीच भी वो जरा- सा मुस्कुराते है ।
कुछ लोग खुले किताब की तरह होते हैं, पर
अफ़सोस की लोग उन्हें पढ़ नहीं पाते हैं ।
एक- चाह है एक- रोज हो ,
हममें उनकी थोड़ी परछाईंयां
हाँ उनकी शख्सियत में है गहराइयाँ ।।
-प्रीति गौतम।