दो हफ्तों का कोष बचा था
भारत फिर गुलामी कि ओर चल था,
आज भारत देश कुछ ऐसा न होता
यदि डॉ सिंह का बजट पेश न होता ।
आर्थिक मंदी के उस दौर में
जनता सारी जूझ रही थी
कोई भी रास्ता न था समस्या को सुलझाने का,
बिक जाता भारत देश उस समय
यदि डॉ. सिंह का बजट पेश न होता ।
संसाधनों का सही प्रयोग उन्होंने हमें समझाया
आर्थिक सुधारों के लिए डॉ. सिंह L P G की नीति लाया,
L P G की नीतियों से भारत की पहचान बनी
रोजगारों के साधनों की भारत में थी खान खुली ।
डॉ. सिंह विश्व के लिए एक प्रेरक बन गए
भारतीय अर्थव्यवस्था को डॉ. सिंह बचा गए
क्योंकि भारत देश आज कुछ ऐसा न होता
डॉ. सिंह का बजट यदि पेश न होता ।।