विज्ञापन

जिम्मेदारी का याद दिलाना बागी माना जाएगा ।

pravin kumar

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            भ्रमित पथ से ,केवल कुमुदिनी की तलाशों में,
        
                                                    
                            
उन्हें रास नहीं आता प्रजा पालन प्रयासों में।
जिम्मेदारी का याद दिलाना बागी माना जाएगा ,
भूले बिसरे कामों को फिर कौन याद दिलाएगा ?
तुम्हारे भीड़ का हिस्सा हम बन नही पाए,
केवल प्रश्न पूंछे हैं खुशामद कर नहीं पाए।
दिखावे की दोस्ती निभाना नहीं आता ,
झूठी वाहवाही तो हमे करना नहीं आता ।
अंदेशा जब भी होता है आगाह करता हूं ,
आलोचक हो सकता हूं दरबारी बन नहीं सकता ।
9 घंटे पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

SUNIL NAYI

99 कविताएं

View Profile