कुछ इल्म तो इन हवाओं को भी होगा,
जो तेरे स्पर्श की ख़बर रखती हैं।
जब भी ये मुझे छूकर गुज़रती हैं,
मैं इनसे बस इतना पूछता हूँ—
क्या आज तुमने उसे भी छुआ है?
शायद ये हवाएँ भी मेरी तरह,
तेरी यादों में ठहर जाती हैं।
तभी तो जब भी ये गुज़रती हैं,
तेरे नाम की धुन गुनगुनाती हैं।
कौन कहता है कि
हवाओं की कोई ज़ुबान नहीं होती,
ये तो ख़ामोशी में भी
तेरी दास्ताँ सुनाती हैं।
-आशुकवि