विज्ञापन

कहीं अधिक सुंदरता,झुर्रियाँ वाले चेहरे में दिखेगी

Prasoon Saxena

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            वक़्त रुकता नहीं, वक़्त रुकेगा भी नहीं,
        
                                                    
                            
रुकना तो होगा हमें प्रिये,
हर उस मोड़ पर,जहां ज़रूरत होगी,
जब भी पुकारेंगे हम... एक दूसरे को,
जब बढ़ती उम्र हमें मजबूर करने लगेगी.

बढ़ती उम्र के साथ.....प्रीत कम नहीं होगी,
आकर्षण....परवाह में बदल जाएगा,
गहरी समझ,अटूट साथ,और परिपक्वता से,
हम और अधिक करीब आ जायेंगे,
हमारी जिंदगी का एक नया स्वरूप दिखेगा,

उम्र बढेगी,ज़रूरतें बढेगी,बढ़ेगा बंधन भी,
तब प्रेम-अनुभूति भी बढ़ेगी हमारे बीच,
जब हम एक दूसरे की आँखों में पीड़ा देखेंगे,
सांत्वना देंगे,थाम कर एक दूसरे का हाथ.......
तब हमें युवावस्था की सुंदरता से,
कहीं अधिक सुंदरता,झुर्रियाँ वाले चेहरे में दिखेगी.
40 मिनट पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Dn Chaubey

7673 कविताएं

View Profile