विज्ञापन

तुम याद आते हो... दिल को बहुत याद आते हो

Prasoon Saxena

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            तुम याद आते हो,बहुत याद आते हो,
        
                                                    
                            
आज भी तुम दिल में धड़कते हो,
तुम्हारी यादें,
अनायास ही मन को जगा देती हैं,
तुम आज भी ख्वाबों में वैसे ही मचल जाते हो,
जैसे मेरे जाने पर,रोक कर मेरा रास्ता,
तुम याद आते हो... दिल को बहुत याद आते हो.

तुम्हारी आकर्षक छवि,
मन में एक आवेग,एहसास एक स्पर्श का,
जैसे मेघ की धीमी-धीमी फुआर,तन पर,
छुप छुप कर तुम्हें देखना,अंजान बन जाना,
परिचय के समय,हाथ मिलाना,पहला स्पर्श,
और एक दूसरे की आँखों में झाँकना,
आज भी तन और मन रोमांचित हो जाता है,
तुम याद आते हो... दिल को बहुत याद आते हो.

हमारी मुलाकातें कॉलेज के दिनों की,
तुम्हारा खूबसूरत अंदाज़ दिल को छूता,
तुम्हारा प्यार का इजहार,होठों को छूकर,
हवा में उंगलियों के इशारे से फ्लाइंग किस,
हमारे प्यार का अद्भुत सफर,
और धीरे-धीरे एक खास रिश्ते का बन जाना,
तुम याद आते हो... दिल को बहुत याद आते हो.
32 मिनट पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Soni Gupta

71 कविताएं

View Profile

Ankit Kumar

11221 कविताएं

View Profile