पुरुष प्रधान आधुनिक समाज में,
कुछ आदमी सोचते हैं,
पुरुष पूर्ण स्वतंत्र और आज़ाद है,
लेकिन महिलाओं को मर्यादा में रहना चाहिए,
महिलाओं को निष्ठावान,समर्पित होना चाहिए.
समाज में पुरुष और स्त्री को हमेशा,
अलग-अलग चश्मे से जज किया जाता है,
पुरुष प्रधान समाज में,
पुरुषों और महिलाओं के लिए नियम अलग हैं,
पुरुष अनेक बार तलाक देकर शादी कर सकता है,
और वो..........कितनी बार भी शादी कर सकता है.
हमारे समाज में विवाहित पुरुष,कुछ भी करे,
जब चाहे तलाक,जब मन करे तलाक के बाद शादी,
वह श्रेष्ठ है, उसकी अपनी मर्ज़ी है,
आधुनिक समाज में पुरुष अनेक प्रयोग कर सकते हैं,
लेकिन तलाकशुदा महिला क्या करे,
क्या एक औरत को,
ज़िंदगी भर अकेले.....पछतावे के साथ जीना चाहिए?