विज्ञापन

हर दिल में प्यार है देखो, हर दिल में प्यास है

Prasoon Saxena

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            ख्वाबों की दुनिया के ख्वाब नादान होते हैं,
        
                                                    
                            
इनको तो आदत है मुस्कुराने की.

ख्वाबों की दुनिया में, ख्वाबों का है आसमां,
हवाओं में एक नशा, दीवानापन है सांसों में,
ख्वाब हैं, इश्क है, एक जुस्तजू भी है,
मस्ती है आँखों में,दिल को एक तलाश है,
हर दिल में प्यार है देखो, हर दिल में प्यास है.

बेखबर हैं दुनिया में सब, यूं ही हैं खोए हुए,
चाहतों के सिलसिले,अरमान दिल में संजोए,
इश्क़ की है आरज़ू,दिल ढूंढ रहे हैं अपने मीत,
दो दिल हैं नादान ,दो दिल नादान हैं,
हर दिल में प्यार है देखो ,हर दिल में प्यास है.

ख्वाब हैं आँखों में,एक जादू उसकी आँखों में,
छूने की अब दिल को ,क्यूँ है एक ख्वाहिश,
ना कोई सवाल है, ना कोई जवाब है,
एक मीठा दर्द है, दिन रात उसका ही नाम है,
हर दिल में प्यार है देखो ,हर दिल में प्यास है.
एक दिन पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all