विज्ञापन

एक लड़की का अपना कोई घर क्यों नहीं होता

Prasoon Saxena

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            एक लड़की का अपना कोई घर क्यों नहीं होता,
        
                                                    
                            
समाज का ये कैसा दस्तूर है,
एक लड़की का अपना कोई घर क्यों नहीं होता.

लड़कियों को जन्म से कहा जाता है 'पराया धन',
ससुराल में लड़की,खुद आश्रित होती है,
मायका उसका दिखावे का घर होता है,
मायके में लड़की का,कोई हक नहीं होता,
एक लड़की का अपना कोई घर क्यों नहीं होता.

मायका होता है लड़की का,माँ-बाप हैं फिर भी,
अगर ससुराल में अनबन हो जाए,
मायके में लड़की का रहने का अधिकार नहीं होता,
मायके का घर तो,सिर्फ लड़की के भाई का है होता.
ये कैसा दस्तूर है लड़की का अपना कोई घर नहीं होता.

मायके के घर, भाई के होते हैं,बहन का घर नहीं होता,
ससुराल से ठुकराई लड़की का,अपना कोई घर नहीं होता,
मायके में लड़की से हर कोई सवाल-जवाब है करता,
ससुराल से ठुकराई लड़की का,अपना कोई घर नहीं होता.
2 महीने पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all