बस बहुत हो गया अब
और नहीं सहना
ना एक पल भी है रहना।
खत्म हुआ सफर
समापन कर दिया
रिश्ते का।
मेहनत रंग लाई तुम लोगों की
कोई भी कार्य बिना मेहनत सफल
नहीं होता आखिर दस साल से लगे
थे तोड़ने में फिर भला कैसे नहीं मिलती
सफलता।
कोई अफसोस नहीं होगा
ना दुःख होगा
गलत लोग दूर हो जाएं
प्रभु की कृपा ही समझेंगे।
और ज़िंदगी में दूर निकल जाएंगे।