विज्ञापन

नशीली आंखे

prahlad sahay swami

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            तुझसे चुलबुलापन मुझ में, ना हो तो सब वीरान है l
        
                                                    
                            
तेरे होठों की रंगत से, रंगीन बने जहान है ll
चूड़ियां ज़ब खनकती तेरी, सजे सरगम की साज है l
चलती चाल पग बजती नुपुर,मन लुभाती आवाज है ll
लहराये ज़ब चुनरी तेरी, मंद मंद फिर पवन बहे l
चलती इतराके राहों पर, लचक कमर की कौन सहे ll
खुलती ज़ब कजरारी आंखे, लगे अभी ही भोर हुई l
मूंद लेती नशीली पलके, ढली साँझ फिर रेन हुई ll
सागर सी गहरी आँखों की, गहराई ना नाप सके l
डूबे बड़े तैराक इनमें, कातिल को ना भाँप सके ll
2 महीने पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all