विज्ञापन

मुहब्बत का परिंदा मै दिलों में पाल आया हूं

Pradeep Tiwari'Deep'

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            मुहब्बत का परिंदा मै दिलों में पाल आया हूं
        
                                                    
                            
मै अपनी नेकियां दरिया में यारो डाल आया हूं

अभी कितना रुलायेगी ए मेरी ज़िन्दगी मुझको
मै रन्ज-ओ-गम गज़ल गीतों में अपनी ढाल आया हूं

मै भूखा-प्यासा तिनका जोड़ता हूं घर बनाने को
पिता हूं बच्चो को दे रोटी चावल दाल आया हूं

न रोता हूं न हंसता हूं मुझे इक बुत बना डाला
गमों का बोझ फिर भी कन्धों पे संँभाल आया हूं

चली कैसी है नफ़रत की बड़ी ही तेज ये आंधी
मुहब्बत की हवा देकर मै आंधी टाल आया हूं

सफ़र में छोड़ आया 'दीप' पीछे शह्र भी उसका
तेरी यादों का ले उम्दा सा मै वो ख़्याल आया हूं
-प्रदीप तिवारी 'दीप'
 
23 मिनट पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Soni Gupta

71 कविताएं

View Profile