विज्ञापन

किसी की याद मेरे आस पास रहती है उदास होता हूं वो भी उदास रहती है

Pradeep Tiwari'Deep'

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            किसी की याद मेरे आस पास रहती है
        
                                                    
                            
उदास होता हूं वो भी उदास रहती है

तुम्हारे यादों की दिल में धुवाँस रहती है
इसीलिए तो गले में ख़राश रहती है

किया है आप ने इस ज़ेहन ओ दिल पे जादू सा
जिधर भी जाऊं वहीं ग़म शनास रहती है

मय ए कुहन भी है साकी है संग दोस्त भी हैं
मगर लबों पे मेरे फिर भी प्यास रहती है

कोई समझता नहीं क्यों भटकती फिरती हवा
पिया मिलन को वो भी बदहवास रहती है

बदन को चीर के पहुंचा वो मेरी रूह तलक
दिल ओ दिमाग़ में वो ख़ास ख़ास रहती है

नज़र के सामने रहता है 'दीप' इक चेहरा
वो जिस्मियत में मेरे बे-असास रहती है
-प्रदीप तिवारी 'दीप'
2 महीने पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all